तालग्राम। बेटी के घर शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने जा रही बाइक सवार महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना तालग्राम कलकत्ता पुर्वा निवासी मायादेवी (60) की इंदरगढ़ क्षेत्र के रतनापुर गांव में रहने वाली बेटी के घर बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होना था। इसमें भाग लेने के लिए इंदरगढ़ उटकपुर्वा निवासी बेटी के बेटे सचिन (20) के साथ बाइक से मंगलवार शाम रतनापुर जा रही थी। इस दौरान मढ़पुरा गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे माया देवी और सचिन घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज से माया देवी को कानपुर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान माया देवी ने दम तोड़ दिया।