फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। गुरसहायगंज मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन



तिर्वा कस्बे के कालिकानगर निवासी शिवम (19) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों न बताया कि शिवम दोस्त अन्नपूर्णा नगर निवासी वंश गुप्ता (20) के साथ बाइक से रविवार सुबह गुरसहायगंज क्षेत्र के अनौगी गांव गया था। दोपहर एक बजे बाइक से तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग से दोनों घर आ रहे थे। धोबीघाट पुल के पास तिर्वा की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें