गुरसहायगंज। बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय रवि सिंह दिल्ली में निजी नौकरी करता है। सोमवार को वह बाइक से घर बाराबंकी लौट रहा था। सरायप्रयाग के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज रामकृपाल ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद