तालग्राम। थाना क्षेत्र के ग्राम गदनापुर लोधी निवासी अमन कुमार राजपूत (20) बुधवार की देर शाम बाइक लेकर तालग्राम से निकवा गांव की तरफ जा रहा था, तभी थाना तालग्राम के करीब सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमन कुमार बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चालक लोडर लेकर फरार हो गया। घायल की हालात गंभीर होने पर कानपुर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि लोडर चालक की तलाश की जा रही है। संवाद