फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़ (कन्नौज)। विशुनगढ़ में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को पुलिस ने सौ शैया अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान होने पर पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। उधर, ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

यह घटना किला चौराहे के पास हुई। एक युवक बाइक से चतुरीपुर ईंट भट्टे जा रहा था। मोहकमपुर पुलिया की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। थाने से चंद कदम दूर हुए इस हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घायल युवक को तुरंत सौ शैया अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हरदोई जिले के ग्राम मोहद्दीपुर निवासी अंकित (21) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई। अंकित विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरीपुर स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। पुलिस ने अंकित के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें