फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुर रौनी निवासी रिजवान अली (18) रितुकला गांव आया था। दोपहर दो बजे वह वापस घर जा रहा था। तभी एआरटीओ ऑफिस के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारकर डंपर चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेब से मिले कागजों के आधार पर जानकारी परिजन को दी गई है। सूचना पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें