फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हादसे में बाइक सवार की मौत, रात भर रौंदते रहे वाहन

Sat, 12 Aug 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव के ऊपर से रात भर वाहन गुजरते रहे। इइस कारण शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कन्नौज सदर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी चौधरी सराय निवासी मुंशीलाल का 34 वर्षीय पुत्र सत्यपाल शुक्रवार की रात डेढ़ बजे बाइक से हाईवे पर कन्नौज की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में मिरगावां और सफीपुर के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया और थोड़ी देर बाद मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक अज्ञात वाहन में फंस गई और काफी दूर तक घिसटते हुई चली गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरोगा कमलेश यादव ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लगता है कि उस पर वाहन गुजरते रहे, जिससे शव के टुकड़े काफी दूर तक मिले हैं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। उधर, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें