कन्नौज जिले में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। वह ब्लॉक हसेरन क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल कटार में तैनात था। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के ईशन नदी पुल के पास शनिवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 35 वर्षीय हर्षवर्धन के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त शिक्षक के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी महेश वीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।