फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले घायल

Fri, 24 Mar 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बाइक से हरियाणा के फरीदाबाद जा रहे जीजा साले को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से साले को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हरदोई जनपद के माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नकवापुर निवासी शीलू (22) अपने साले ग्राम गौरा बघरिया निवासी अमित (18) के साथ बाइक से फरीदाबाद जा रहे थे। दोनों फरीदाबाद के एक ढाबे पर कारीगरी का कार्य करते हैं। बाइक चला रहे शीलू ने हेलमेट पहना था। जैसे ही दोनों जीटी रोड पर प्रेमपुर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अमित को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
इनसेट
नीलगाय की टक्कर से युवक घायल
क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी सुशील तिवारी (45) गुरुवार की देर शाम बाइक से विशुनगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह फर्रुखाबाद रोड स्थित साईं मीर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उनको सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें