फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, किराना व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। किराना व्यवसायी अचानक सामने आए वाहन से बचने के लिए बाइक समेत सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायल किराना व्यवसायी को अस्पताल भिजवाया। वहां पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मोहल्ला ग्रेसीगंज की गली नंबर दो में रहने वाले अखिलेश गुप्ता (45) किराना व्यवसायी थे। उनकी विशुनगढ़ रोड व सौरिख रोड पर बाबा की बगिया के पास किराने की दुकान हैं। सुबह पांच बजे वह बाइक से फर्रुखाबाद रोड पर जा रहे थे। एक कोल्ड स्टोरेज के पास अचानक सामने आए वाहन से बचने के लिए अखिलेश की बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।
हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास टहलने निकलने लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से किराना व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान बेटे की थी आत्महत्या

अखिलेश गुप्ता के बड़े बेटे ने लॉकडाउन में फंदा लगाकर जान दे दी थी। कुछ दिन पहले पत्नी राखी मायके गई थी, जो हादसे की जानकारी होने पर मायके वालों के साथ अस्पताल पहुंचीं। पत्नी समेत पुत्र इशांक व बेटी अनन्या समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें