फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कुत्ते से टकराकर डिवाइडर में घुसी बाइक, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर निवासी नेम सिंह (40) मित्र महेंद्र (38) के साथ बाइक से गांव जा रहे थे, पश्चिमी बाईपास स्थित धर्मकांटा के पास अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें