फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजली के खंभे से बाइक टकराई, युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। इंदरगढ़ छिबरामऊ मार्ग पर सोमवार रात नौ बजे के करीब घर वापस लौटते समय बाइक बिजली पोल से टकरा गई। बिजली का पोल टूट गया और हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दोस्त घायल हो गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


थाना तालग्राम के चचियापुर निवासी सुमित कुमार (18) मजदूरी कर गुजर बसर करता था। गांव के ही मोहित (19) पुत्र चंद्रपाल के साथ इंदरगढ़ गया था। बाइक को मोहित चला रहा था। इंदरगढ़ से चचियापुर घर वापस लौटते समय ताहपुर ईशन नदी पुल के पास सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली पोल भी टूट गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। और परिजनों को हादसे की सूचना दी है। डाॅक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। पिता आशाराम ने बताया कि अभी शादी नहीं हुई थी एक बड़ा पुत्र राजपाल है। मां कोकिला देवी का रो रो कर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें