फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। तिर्वा रोड पर सोमवार देर शाम जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो युवक बाइक डिवाइडर से टकराने से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नीमहार निवासी प्रदीप पाल व कन्नौज के थाना मकरंदनगर के गांव बलई निवासी इंद्रेश नीमहार से एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। बेला-तिर्वा मार्ग पर अचानक उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों युवक सड़क के दूसरी लेन पर जा गिरे और घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस के हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने दोनों को सीएचसी बेला पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें