तिर्वा। स्कूटी सवार को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गए। मौके से गुजर रहे सांसद सुब्रत पाठक का काफिला रुक गया। खुद सांसद ने ही पुलिस व एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी अनुज कुमार कुशवाहा (42) सोमवार को स्कूटी से तिर्वा जा रहा था। तभी कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर आशीर्वाद कोल्ड स्टोरेज के सामने पीछे से आ रही है बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान सांसद सुब्रत पाठक का काफिला गुजर रहा था। हादसा देख सांसद का काफिला रुक गया और घटनास्थल पर पहुंच कर सांसद ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि घायल की हालत में सुधार हो रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।