फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसुलेटर फटने से 70 गांवों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। प्रेमपुर फीडर का इंसूलेटर फट जाने से इससे जुड़े 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे यह गांव अंधेरे में डूब गए। पूरी रात कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने में जुटे रहे लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। सुबह फाल्ट ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

प्रेमपुर फीडर से लडै़ता, मोहन नगला, रामपुर निगोह, जमामर्दपुर, भोजपुर, घिलोई सहित लगभग 70 गावों को विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार की रात लगभग 2 बजे ग्राम रामपुर निगोह में इस पोल का इंसूलेटर फट गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होते ही ग्रामीण गर्मी से परेशान हो उठे और विद्युत विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। एसडीओ रोहित कनौजिया ने रात में कर्मचारियों को भेजा। लेकिन फाल्ट नहीं मिला। सुबह लगभग आठ बजे कर्मचारियों ने फाल्ट को ढूंढकर मरम्मत की, तब जाकर कहीं विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें