फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Mon, 07 Jun 2021 02:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में गुगरापुर ब्लॉक के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार तीन युवक खाई में जा गिरे। दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक प्रशांत कुमार पुत्र रघुनाथ निवासी डालेपुर थाना कोतवाली कन्नौज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मृतक मानू पुत्र हरीश चंद निवासी डालेपुर व रंजीत पुत्र शिवकुमार निवासी रामपुर निवादा कन्नौज बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक से शादी समारोह में गए थे। तभी उनकी बाइक पेड़ से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस को इनके पास से हेलमेट नहीं मिला है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें