फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति गीतों के साथ निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

विज्ञापन
शोभायात्रा में चल रही वानर सेना। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर नगर में वाल्मीकि समाज सेवा समिति ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में देवी-देवताओं के स्वरूपों की कई झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

रविवार को नगर के पश्चिमी बाईपास नहर कोठी से महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजीव दुबे व समाज सेवी शोभा दुबे ने किया। बैंडबाजों की धुनों पर देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां निकाली गईं। युवा भक्ति गीतों पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान अबीर-गुलाल भी उड़ाया गया। हीरालाल कॉलेज तिराहे पर सपा नेता रॉबिन सिंह यादव ने शोभायात्रा का स्वागत किया। डाकघर तिराहे पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनोद दुबे, जिला महासचिव संजय पौल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने, सौरिख तिराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, सौरिख रोड पर सपा नेता रामप्रकाश शाक्य ने यात्रा का स्वागत किया। हिंदू जागरण मंच व पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारी शोभायात्रा के साथ-साथ चल रहे थे।
नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण के बाद शोभायात्रा सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ कालिका देवी मंदिर से होते हुए कस्सावान स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का समापन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान अजय वाल्मीकि, रावेंद्र कुमार, देवेंद्र, दीपक, ब्रजेश वाल्मीकि, संजय, जोेगेंद्र, प्रताप कुमार, उमेश चंद्र पप्पू व अमन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें