फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले भंडारी भर दो झोली हमारी

Fri, 21 Aug 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
भोले भंडारी भर दो झोली हमारी...जैसे मधुर गीतों पर नाचते-गाते सैकड़ों कांवरियों ने शुक्रवार को बाबा गौरीशंकर का जलाभिषेक किया। पड़ोसी जनपद हरदोई के मल्लावां सहित दर्जनों गांव के कांवरियों के जत्थों से जीटी रोड सहित अन्य मार्ग पट गए। हालांकि स्थिति को नियंत्रण में रखने में पुलिस प्रशासन के पशीने छूट गए। कई स्थानों पर पुलिस ने कांवरियों की टोलियों को डायवर्ट करके मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन


महादेवी घाट से कांवरियों के जत्थे नाचते-गाते हुए चले। इस दौरान उनके स्वागत के लिए जगह-जगह लोगों ने स्टाल लगा रखे थे। इसमें शर्बत, पानी के पाउच बिस्कुट का वितरण कराया गया। महादेवी घाट से खेल मैदान तक अंकुर कुशवाहा ने पानी व बिस्कुट का वितरण कराया। इसी तरह सरायमीरा पहुंचने पर बाबा देवी सहाय, मां संतोषी माता व बाबा आनंदेश्वर महादेव के निकट कमेटी ने कांवर का पुष्पों से स्वागत किया।

इस दौरान कमेटी के अजय शुक्ला, विक्की मिश्रा, संजू कटियार, श्यामजी मिश्रा, सलोने शुक्ला, डा.बंगाली, भोला शुक्ला, लालजी पांडेय, संजय सविता सहित सैकड़ों लोगों ने कांवरियों को बिस्कुट, शर्बत व पानी के पाउच का वितरण कराया। मंदिर में जलाभिषेक करके वापस खेल मैदान पहुंचने पर बाबा गौरीशंकर कांवरिया सेवा मंडल के तत्वधान में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें कांवरियों को पूड़ी-सब्जी, डोसा, ठंडाई, दही, जलेबी, रबा का हलुआ, काला जाम, छोला चावल का भक्तों के बीच वितरण कराया गया। यह कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। सुरक्षा की दृष्टि से सदर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ करन सिंह, कोतवाल भुल्लन यादव सहित भारी पुलिस फोर्स के जवान बराबर कांवरियों के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन


रंग-बिरंगे परिधान में नजर आए कांवरिये
कन्नौज। कांवरियों के जत्थे अलग-अलग वेषभूषाओं में नजर आए। कोई हाथ में तिरंगा व केसरिया झंडा लिए तो कोई भोले भंडारी वेष बनाकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान रास्ते पर भोले भंडारी के जयघोष होते रहे। वहीं केके इंटर कालेज खेल मैदान पर आयोजित किए गए भंडारे में समिति की ओर से कई पांडाल लगवाए गए। ताकि बाहर से आने वाले कांवरियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। कांवरियों के बैठने के लिए अलग-अलग काउंटर व कुर्सियों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें