फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की पिटाई से आहत पिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
साधुराम की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बेटे ने दोस्तों के साथ पिता को बेरहमी से पीट दिया। इससे आहत होकर पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीसरे दिन घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुदकुशी की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे गांव हौदापुरवा निवासी साधुराम (52) पुत्र हीरालाल गोल कुआं चौराहे पर चाय की दुकान खोले हैं। 23 मार्च को साधुराम का पत्नी निर्मला देवी से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर बेटे दीपक ने पड़ोसी दोस्तों के साथ आंगन में पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे आहत होकर उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कार्रवाई के डर से पत्नी और बेटे ने पुलिस को आत्महत्या की जानकारी नहीं दी। मंगलवार सुबह घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी और उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे ने कमरे की फर्श पर पड़े शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पत्नी निर्मला देवी और बेटे दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
चौकी प्रभारी ने बताया कि बेटे और पत्नी से विवाद के बाद साधुराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के डर से उन्होंने घटना की जानकारी नहीं दी। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतक के चार बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें