फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना में मिलेगा बढ़े सर्किल रेट का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित (ग्रीन फील्ड) लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित कृषकों को जल्द ही बढ़े सर्किल दर का लाभ मिल सकेगा। शासन द्वारा नई दरों को स्वीकृति मंगलवार को प्रदान कर दी गई है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने देते हुए बताया कि संशोधित दरों को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के विकास को नई गति प्रदान करने वाली महत्त्वपूर्ण फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित (ग्रीन फील्ड) लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत तहसील छिबरामऊ के प्रभावित ग्राम डडौना के कृषकों के लिए शासन द्वारा कृषि भूमि की नवीन सर्किल दरों को अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। इसके अनुसार सामान्य कृषि भूमि के लिए 19 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तथा सड़क के किनारे स्थित भूमि के लिए 27 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की सर्किल दर निर्धारित की गई है, जिससे प्रभावित कृषकों को उनकी भूमि का उचित एवं न्यायसंगत प्रतिफल प्राप्त हो सकेगा।
किसानों को भरोसा दिया गया कि भूमि अधिग्रहण की समस्त प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी तथा निर्धारित दरों के अनुसार समय से भुगतान किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह एक्सप्रेसवे परियोजना जनपद व आसपास के जिलों के लिए भी आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के नए द्वार खोलेगी। इसके माध्यम से क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


बैठक कर किसानों काे दी जानकारी
तहसील छिबरामऊ में उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अभिनव वर्मा द्वारा प्रभावित किसानों के साथ बैठक कर शासन द्वारा अनुमोदित सर्किल दरों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पारदर्शिता के साथ अधिग्रहण व समय से भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में यूपीडा के पक्ष में विक्रय पत्र निष्पादित किए जाने के संबंध में भी किसानों से बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें