फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्टों से पीटा गया था विधवा को, 20 से ज्यादा निशान मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बनियानी गांव की विधवा की मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसे बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया था। शरीर पर पिटाई के 20 से ज्यादा निशान मिले हैं। मार से विधवा की देह नीली पड़ गई। पैरों पर डंडों से कई वार किए गए। जख्मों से पैदल चलना मुश्किल है। पीड़िता का कहना है कि वह बच्चों की परवरिश के साथ इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के बनियानी गांव में प्रेम प्रसंग में विधवा और दिव्यांग की पिटाई कर सिर मुंडवा दिया गया था। जूतों, चप्पलों की माला पहना कर गांव में जुलूस निकाला गया था। शुक्रवार को विधवा की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट ने चौंका दिया। सीएचसी के डॉ. शशांक श्रीवास्तव ने बुधवार को विधवा का मेडिकल परीक्षण किया था। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला को बेरहमी से बेल्टों से पीटा गया था। पीठ और हाथों में 20 से ज्यादा निशान मिले हैं। पैरों में डंडों के वार से जख्म के निशान हैं। शुक्रवार को पीड़िता ने बताया कि वह चोटों के कारण चल नहीं पा रही है। अब उसका मकसद बच्चों की अच्छी परवरिश के साथ आरोपियों को सजा दिलाना है।
प्रधान समेत सात आरोपियों को भेजा गया जेल
विधवा और दिव्यांग का सिर मुंडवाकर गांव में जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने प्रधान समेत सात आरोपियों को जेल भेज दिया है। पांच लोगों के बेगुनाह होने पर छोड़ दिया गया। वहीं चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने बनियानी के प्रधान महेश चंद्र, परमसुख, किशन कुमार, प्रमोद, दीप सिंह, राजेश और श्याम बाबू को जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में पकड़े गए आरोपी रघुराज, नीरज, इंद्रेश और ओमकार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए पांच लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है। यह वीडियो में दिखाई नहीं दे रहे थे। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को हर हाल में जेल भेजा जाएगा। किसी भी बेगुनाह को परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित दिव्यांग को धमकी दी, कोतवाली लेकर पहुंचे
आरोपियों को छुड़ाने के लिए कुछ लोगों ने पीड़ित दिव्यांग को धमकी दी। शुक्रवार दोपहर गांव के कुछ लोग उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। यहां दिव्यांग ने ग्रामीणों के दबाव में दो आरोपियों को बेगुनाह बताकर पुलिस अधिकारियों से छोड़ने की मांग की। पकड़े गए दोनों आरोपी वीडियो में जुलूस निकालते दिख रहे हैं। पुलिस ने इन्हें छोड़ने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें