फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर खाई में गिरा, युवक की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को देखते लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। गांव से पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने आ रहे युवकों का ट्रैक्टर जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में रिश्तेदारी में आए युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहा युवक घायल है। उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम मदारपुर निवासी जसपाल सिंह(25) पुत्र राजेश सिंह अपनी बुआ के बेटे मैनपुरी जनपद के ग्राम कपूरपुर थाना दन्नाहार निवासी शंकर सिंह (29) पुत्र कालेश्वर कठेरिया के साथ ट्रैक्टर से पेट्रोल पंप जा रहे थे। ट्रैक्टर को जसपाल चला रहे थे। जीटी रोड पर सलेमपुर गांव के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से खाई में गिर गया। हादसे में शंकर सिंह की मौत हो गई। जसपाल घायल हैं। सूचना पर सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अजब सिंह मौके पर पहुंच गए।
घायल जसपाल को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। शंकर सिंह के शव को अस्पताल की मर्च्युरी में रखवा दिया गया। सूचना पर शंकर सिंह के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि राजेश सोमवार को अपने ममेरे भाई को देखने मदारपुर आए थे। बुधवार को लौटने वाले थे। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शंकर की मौत से बुझा घर का इकलौता चिराग
शंकर सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। शंकर सिंह खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटाते थे। परिवार में पत्नी प्रीती, बेटी सुमन व बेटा राजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें