फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर एक्सपोर्ट साधन से ही वैश्विक स्तर पर व्यापार संभव

विज्ञापन
एफएफडीसी में प्रशिक्षण लेते इत्र व्यापारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र और सुगंधीय तेलों के साथ हर्बल उत्पादों को महानगरों और विदेशों तक पहुंचाने के लिए व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया गया। व्यापारियों को उत्पादों के सुरक्षित एक्सपोर्ट के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

एफएफडीसी में एमएसएमई विकास संस्थान कानपुर, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन कानपुर के सहयोग से एफएफडीसी में गुरुवार को इत्र, सुगंधीय तेल और हर्बल प्रोडक्ट बनाने वाले व्यापारियों को एक्सपोर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। एमएसएमई-विकास संस्थान कानपुर के सहायक निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि अपने व्यापार को वैश्विक पहचान के लिए अधिक उत्पादन करें। बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के बाद ही प्रोडक्ट को बाहर भेजने से मुनाफा होता है।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन कानपुर के समन्वयक आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की ओर से प्रोडक्ट महानगरों और विदेशों तक भेजने की सुविधाएं दी जाएंगी। अतर एवं परफ्यूमर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कपूर ने कहा कि शहर का मुख्य व्यापार इत्र है। विदेश और महानगरों तक माल के एक्सपोर्ट के उचित साधन न होने से व्यापार सुस्त होता जा रहा है। एफएफडीसी के प्रधान निदेशक शक्ति विनय शुक्ला ने कहा कि जल्द ही देश के अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। इससे कि सुरक्षित और कम समय में माल विदेशों और देश भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें