फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण लेकर करें स्वरोजगार : डॉ. अमर सिंह

Thu, 18 Jan 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। अनौगी के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर 21 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एक दिसंबर से 25 जनवरी तक सब्जियों, फलों एवं फूलों की नर्सरी उत्पादन तकनीक विषय पर आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अमर सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंडों से बेरोजगार 16 नवयुवक जो सब्जियों, फलों एवं फूलों की नर्सरी उत्पादन की तकनीक सीख रहे हैं, जिससे वह स्वरोजगार तैयार कर सकें। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पाली हाउस में ऑफ सीजन में सब्जी उत्पादन के लिए मिट्टी रहित तकनीक से पौध उत्पादन व फलदार पौधों में अमरूद, आम, आंवला एवं नींबू इत्यादि और फूलों में गुलाब, गेंदा, बेला एवं मेहंदी इत्यादि की नर्सरी उत्पादन तकनीक सीख रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि जो युवक खेती में रोजगार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं वह केंद्र पर आकर सीख सकते हैं।


इनसेट
कद्दू और मिर्च की पौध तैयार
किसान भाई अगेती कद्दू की खेती करना चाहते हैं, उनके लिए कद्दू की प्रजाति- काशी हरित रोपण के लिए तैयार है तथा मिर्च की प्रजाति-काशी रत्ना फूलगोभी की प्रजाति- काशी गोभी-25 बिक्री के लिए तैयार है तथा केंद्र पर प्रगतिशील किसान भाइयों की लगभग 20000 से 25000 पौध तरोई, लौकी, खीरा, तरबूज इत्यादि की पौध तैयार हो रही है, जो किसान भाई तैयार कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें