फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चलती कार में लटकने से मना करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चलती कार में लटक रहे बच्चों को रोकने को रोकना महिला को महंगा पड़ गया। लड़कों के परिजनों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि बेटा व पुत्रवधू कार से दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही घर से निकले तो गांव के बच्चे कार में पीछे से लटकने लगे। मना करने पर बच्चों ने परिजनों से शिकायत की। इस पर गांव के ही अशोक कुमार, सरला देवी, अभिषेक, सोहन कुमार व रत्नेश लाठी- डंडे लेकर पहुंचे। इसके बाद गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगेे। वहीं, दूसरे पक्ष की सरला देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि लड़के रोहन के साथ खेत से लौट रही थी। तभी गांव के प्राइमरी स्कूल के पास दीपू, वंदना, गुड्डी देवी गाड़ी के पास खड़े थे। हमलोगाें को देखते ही गालीगलौज करने लगे। बोले, पति अशोक ने मामा के लड़के के खिलाफ कन्हैयालाल से कहकर मुकदमा लिखाया है। इसी का विरोध करने पर मामा के लड़के मिथलेश, कमलेश, विकास आए और गालियां देते हुए लात, घूसों से मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मानीमऊ चौकी प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें