तिर्वा। सीडीओ ने बुधवार को ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। आवास प्लस योजना में लापरवाही देख बीडीओ समेत सभी कर्मचारियों को फटकार लगा दी। जल्द कार्य पूर्ण कर पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
सीडीओ आरएन सिंह ने सबसे पहले समूह के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। गांव-गांव बनाए गए शौचालयों में केयर टेकर न रखने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों में जल्द प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव-गांव गरीबों के लिए आए आवासों की जानकारी ली। आवास प्लस योजना में लापरवाही देख उन्होंने बीडीओ समेत सभी कर्मचारियों को फटकार लगा दी। गरीबों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लाक में प्राइवेट कर्मचारियों से कराए जा रहे काम को बंद करवा दिया जाए। इस मौके पर डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र समेत कई अफसर मौजूद रहे।