प्रेमपुर। बीसी संचालक दुकानदारों को करीब 20 लाख रुपये का चूना लगाकर भाग गया। दुकानदार रुपये के लिए संचालक के घर के चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने पर संचालक के पिता ने गालीगलौज करते हुए भगा दिया। चौकी पुलिस के कार्रवाई न करने पर दुकानदारों ने कोतवाल से शिकायत की है।
ग्रामसभा के सौरभ सैनी, प्रमोद कुमार सैनी, विक्रम सिंह तोमर, दीपक गुप्ता समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि करीब 12 दुकानदार ने 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बीसी डाली थी जिसकी वसूली हरकरनपुर निवासी पंकज करता था। करीब 20 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। छह माह पहले बीसी संचालक रुपये लेकर गांव से भाग गया।
आरोप है कि बीसी संचालक का पिता रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।