काशी में पुलिस द्वारा संतों पर किए गए बर्बरतापूर्वक
लाठीचार्ज के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को
संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की
मांग की गई है।
मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक प्रवीण पाठक
के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा। उन्होंने
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित को सौंपा।
जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में संतों पर
बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया।
जिसमें बेकसूर साधू संतों को गंभीर
चोटें आईं। इसके अलावा दादरी के निकट बिसड्डा गांव में मानवता को तार-तार
करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटना के तहत इखलाक की निर्मतापूर्वक हत्या कर दी
गई। उक्त दोनों घटनाओं की आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती
है। संदर्भित घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और समाज में शांति, सद्भावना और
भाईचारा कायम रहे।
साथ ही उक्त दोनों घटनाओं में संलिप्त होने वाले दोषियों
पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आप के ब्लाक संयोजक राजेश शाक्य
एडवोकेट, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, आशुतोष
दीक्षित, चंचल तिवारी, सादाब जाफरी, अजीत अग्निहोत्री, सलमान वारसी, राजीव
अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।