फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल चुनाव : 431 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बार कौंसिल चुनाव के दूसरे दिन बुधवार को परिवार न्यायालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह से ही प्रत्याशियों के काउंटरों पर अधिवक्ताओं की भीड़ रही। 431 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले दिन 427 मत पड़े थे। इस प्रकार कुल पंजीकृत 971 में से 858 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। चुनाव अधिकारी न्यायाधीश हरेंद्रनाथ की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

छिबरामऊ में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए 281 वकीलों ने मतदान किया। मुंसिफी परिसर में वकीलों की भीड़ बनी रही। दूसरे दिन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपम कुशवाह की देखरेख में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर और महासचिव ललित प्रताप सिंह की मौजूदगी में सील मत पत्र खोले गए। 558 मतदाताओं में से पहले दिन 231 तथा दूसरे दिन 281 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार कुल कुल 512 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें