फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भरोसे मिली बैंकों की सुरक्षा

Tue, 19 May 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक शाखाओं के बाहर आए दिन होने वाली लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने शहर की कुछ बैंक शाखाओं का जायजा लिया। इस दौरान कहीं गार्ड नदारत मिले तो कहीं सीसी टीवी कैमरा नहीं लगा पाया गया। कई जगहों पर सायरन ही खराब मिले।
विज्ञापन


एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य मंगलवार दोपहर सबसे पहले एसबीआई शाखा सरायमीरा पहुंचे। यहां उन्होंने सायरन बजवाकर देखा। इसके अलावा बैंक में लगे गार्डों की संख्या पूछी। साथ ही एटीएम के बाहर लगे कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यदि सायरन बजता है तो सबसे पहले कैश को सुरक्षित करने का प्रयास करें। इसी बीच तत्काल पुलिस को सूचना दें।

इसके बाद उन्होंने कार्पोरेशन बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक शाखा के बाहर कोई भी कैमरा नहीं लगा पाया। इस पर शाखा प्रबंधक को गेट के बाहर एक कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को घटना के वक्त कैश को किस तरीके से बचाया जाए, इसकी भी जानकारी दी। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा सरायमीरा के निरीक्षण में गार्ड नहीं मिला। बैंक शाखा में लगा अलार्म भी खराब पाया।
विज्ञापन


 इस पर उन्होंने शाखा प्रबंधक को निर्देश दिए कि अलार्म को हर हाल में ठीक करा लें। बैंक संचालन के समय एक गार्ड की व्यवस्था रखें, जिससे आपराधिक तत्व बैंक में प्रवेश न कर सकें। इसके बाद उन्होंने पीएनबी बैंक शाखा का निरीक्षण किया। यहां पर भी उन्हें गेट पर कोई कैमरा नहीं लगा मिला। शाखा प्रबंधक को तत्काल कैमरा लगवाने समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें