फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चोरी का प्रयास

Sun, 03 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में तिर्वा रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा का शटर काटकर चोरों ने शनिवार की रात चोरी का प्रयास किया। इस दौरान बैंक चेकिंग के लिए अचानक पुलिस बल के पहुंचने पर दो चोर बैंक परिसर की छत से होकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो सिलेंडर, एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


बैंक के शाखा प्रबंधक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तिर्वा रोड पर पाठक मार्केट में एसबीआई की शाखा है। शनिवार की रात करीब ढाई बजे चोरों ने गैस सिलेंडर से शाखा का मुख्य शटर काटने का प्रयास किया। चोर सेंट्रल लाक वाले स्थान को व ताले को काट पाए थे। इसी दौरान कोतवाली प्रभारी संतोष व्यास अचानक गश्त करते हुए उधर से निकले।

वह बैंक की सुरक्षा चेक करने पहुंचे तो यह देख चोर छत पर चढ़ने के बाद पीछे गली में कूदकर फरार हो गए। भागे चोरों की तलाश में पुलिस ने उक्त गली में कई घंटे तक छानबीन की पर चोरों का कोई पता नहीं चल सका। चोरों द्वारा मौके पर छोड़े गए दो गैस सिलेंडर, एक चश्मा, 50 मीटर से ज्यादा बिजली का तार पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद शाखा के सामने छिपाकर खड़ी की गई बाइक को भी पुलिस ने आसपास के दुकानदारों की सूचना पर कब्जे में ले लिया। समझा जाता है कि चोर इसी बाइक से आए थे। पुलिस बाइक स्वामी की तलाश करने में जुट गई है। उधर, सूचना पाकर बैंक शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने मामले से बड़े अफसरों को अवगत कराया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए  पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। जिले भर के बैंक शाखा प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। वहीं बैंकों के आसपास गश्त बढ़ाने की बात भी कही गई है, ताकि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें