फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक लेकर थाने पहुंचे बच्चे, पुलिसकर्मियों के उड़े होश

विज्ञापन
बंदूक देखते सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोतवाली में पुलिसकर्मियों के होश उस समय उड़ गए, जब दो बच्चे बिक्की पर सवार होकर बंदूक लेकर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चों के कब्जे से बंदूक लेकर कोतवाल को जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि पापा की बंदूक है। उन्होंने जमा करने के लिए भेजा है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के डहलेपुर गांव निवासी टिल्लू के नाम लाइसेंसी बंदूक है। इस समय वह हाजी शरीफ में रहते हैं। शनिवार दोपहर इन्होंने बच्चों को  बंदूक देकर बिक्की से कोतवाली में चुनाव के चलते जमा करने भेज दिया। बंदूक लेकर कोतवाली पहुंचे बच्चों को देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उप निरीक्षक सुरेश चंद्र ने बच्चों से बंदूक लेकर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा को जानकारी दी। कोतवाल ने फोन कर टिल्लू को कोतवाली बुलाया। फटकार लगाते हुए लाइसेंस निरस्त करने की बात कही। कोतवाल ने बताया कि शस्त्र धारक ने बच्चों को बंदूक देकर जमा करने के लिए भेजा था। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है। वहीं टिल्लू ने बताया कि वह व्यस्त था। इसलिए बेटों को बंदूक जमा करने के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें