फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात तक जमा हुईं मतपेटियां

Sat, 10 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कन्नौज ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत चुनाव कराने के बाद पोलिंग पार्टियां जीटी रोड किनारे स्थित मंडी समिति पहुंचीं। रात तक बची चुनाव की सामग्री व मतपेटियां जमा होती रहीं। मतपेटियां जमा करने के बाद बाहर काफी भीड़ लग गई। बीच-बीच में जाम की भी स्थित बनी।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम पांच बजे के बाद बूथों पर मतदान समाप्त हुआ। इसके बाद मतपेटियां सील करने का क्रम चला। बची हुई चुनाव सामग्री भी जमा हुई। वाहनों से पोलिंग पार्टियां, होमगार्ड, पीएसी व पुलिसकर्मी मंडी समिति पहुंचे। यहां पर हाजिरी लगी। मतपेटियां जमा हुईं। इसके बाद घर जल्दी पहुंचने के चक्कर आपाधापी मचने लगी।

सुरक्षा बल, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी समेत कई लोगों की जीटी रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ की वजह से जाम भी लगा। वाहनों के इंतजार में जब देर हो गई तो अधिकतर लोग पैदल ही चल दिए। कुछ वाहन निकले, पर वह हाथ देने पर भी नहीं रुके। कुछ महिलाकर्मियों ने फोन किया तो उनके परिजन लेने पहुंचे। एक बाइक पर तीन-तीन पुलिसकर्मी घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें