फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली को चोला चढ़ा मांगी मन्नत

Tue, 22 Sep 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़वा मंगल पर्व पर तिर्वा कस्बे में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हनुमान मंदिरों में संगीतमय सुंदरकांड के साथ हवन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन


कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। महावीर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सुंदरकांड का आयोजन किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आयोजित हवन में आहूतियां डाली। सिद्धपीठ तमोली मंदिर में भी पूरे दिन बाबा बजरंगवली की पूजा-अर्चना चलती रही। तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में तहसील के अधिवक्ताओं ने सुंदरकांड, हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। इंदरगढ़ तिराहे पर स्थित बालाजी मंदिर में भी पूरे दिन भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।

गुरसहायगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बुढ़वा मंगल पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। सुंदरकांड का भी आयोजन हुआ। बालाजी सेवा समिति की ओर से स्थानीय श्रीराम मंदिर में भव्य सजावट कराई गई। हनुमान जी को चोला चढ़ाकर छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर में कई आकर्षक झाकियां भी सजाई गई। सुबह संगीतमई सुंदरकांड का आयोजन किया गया। बाद में कन्याओं को भोज के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


पूरे दिन प्रसाद ग्रहण करने वालों का तांता लगा रहा। चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता के अलावा समिति के अमित गुप्ता, सागर गुप्ता, विजय, राजू गुप्ता, मनोज सविता, शैलेंद्र, दीपक आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे। इसके अलावा मोहल्ला रामगंज व चकोर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बा सरायप्रयाग में भी बुढ़वा मंगल पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें