फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लोन न मिलने पर आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे और विक्रम सिंह । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कारखाना लगाने के लिए ऋण देने से इनकार करने पर किसान ने बैंक में आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने किसान को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव टुईंयापुरवा निवासी श्याम सुंदर पुत्र राम बहादुर ने कारखाना लगाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक शाखा अशोक नगर से ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। बुधवार को बैंक मैनेजर बृजेश कुमार ने डिफाल्टर बताते हुए ऋण देने से इनकार कर दिया। इससे श्याम सुंदर ने आधा घंटे बाद बैंक में आत्महत्या करने की धमकी दी। जानकारी पर वरिष्ठ उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे, विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ बैंक पहुंच गए। दोपहर करीब चार बजे पत्नी के साथ किसान आत्महत्या का प्रयास करने लगा। पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर बृजेश कुमार ने बताया कि श्याम सुंदर ने इससे पहले भी लोन लिया था। इसका भुगतान नहीं किया गया। इससे लोन देने से इंकार कर दिया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे बताया कि पूछताछ के बाद किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें