फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सामने महिला का बैग छीना

Fri, 28 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी बाईपास पर एक बैंक के सामने जिम से वापस लौट रही महिला से बदमाशों ने  बैग छीन  लिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने गिहार बस्ती और नट कालोनी में छापा मार कर  तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला इब्राहीमगंज ताजपुर रोड निवासी मेडिकल स्वामी संजीव यादव की पत्नी मधू शुक्रवार की सुबह पश्चिमी बाईपास पर एक बैंक के सामने जिम गईं थी। उन्होंने वहां मंगलसूत्र, टाप्स उतार कर पॉलिथीन के बैग में रख लिया। बैग में मोबाइल भी था। मुख्य मार्ग पर पीछे से आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया।  दोनों युवक नट कालोनी की तरफ भाग गए। मधु ने शोर मचाते हुए इनका पीछा भी किया। यह आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर परिजन पहुंच गए। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद परिजनों के साथ पुलिस ने नट कालोनी में दबिश दी।

लुटेरों की तलाश में पुलिस ने कालोनी के सभी घरों की तलाशी ली। यहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। छापामार कार्रवाई से कालोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने अधेड़ को छोड़ दिया। पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस ने गिहार कालोनी में छापा मारा। पुलिस को देख दो युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर इन्हें पकड़ लिया। पुलिस इन्हें कोतवाली ले आई। लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें