फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावत कर जीतीं प्रिया भाजपा प्रत्याशी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पति का निष्कासन भी रद

विज्ञापन
प्रिया शाक्य। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज । बगावत कर जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतीं प्रिया शाक्य को भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष उनके पति का निष्कासन भी रद कर दिया गया है। गुरुवार को नाम की घोषणा होने के कुछ देर पहले प्रिया ने नामांकन फार्म भी खरीद लिए थे।
विज्ञापन

छिबरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार प्रिया शाक्य ओमकार शाक्य की पत्नी हैं। वह वर्ष 2015 में भी भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ीं थीं लेकिन 205 वोटों से हार गईं थीं। पिछले पांच साल से प्रिया जनता के बीच थीं लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस पर वह वार्ड नंबर 16 से पार्टी से बगावत कर मैदान में कूद गईं और जीत हासिल की। चुनाव के दौरान पार्टी ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ओमकार शाक्य को निष्कासित कर दिया था।
कानपुर के बीएनएसडी से रसायन विज्ञान से एमएससी और बीएड प्रिया के नाम पर चुनाव जीतने के बाद ही चर्चा शुरू हो गई थी। गुरुवार दोपहर में प्रिया शाक्य ने नामांकन पत्र भी खरीद लिए। शाम को भाजपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा बुधवार को श्याम सिंह यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। श्याम सिंह ने भी गुरुवार को नामांकन पत्र खरीदे हैं। सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह पहले ही नामांकन पत्र के तीन सेट खरीद चुके हैं। 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि श्याम सिंह यादव, प्रिया शाक्य और दिगंबर सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन

प्रिया को निष्कासित नहीं किया गया था
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिंह राजपूत ने कहा कि प्रिया शाक्य भाजपा की कार्यकर्तां हैं। उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया था। उनके पति ओमकार शाक्य को भाजपा से निष्कासित किया गया था। चार दिन पहले उनका निष्कासन रद कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद प्रिया को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाने पर चर्चा शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें