पुलिस हिरासत में इनामी अभियुक्त।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। पुलिस ने जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 15-15 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक के पास से तमंचा भी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
ग्राम मेरापुर गढ़िया निवासी सुनील कुमार पुत्र आशाराम पर छह मई को पुराने विवाद में कुछ लोगों ने फायर कर दिया था। गोली कान के पीछे लगी थी। लोकेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने गांव के राममोहन पुत्र चेतराम, विनीत उर्फ भोला पुत्र जिलेदार, ध्रु्व सिंह पुत्र महिपाल सिंह और हरिओम पुत्र कनौजीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई था।
विवेचना अधिकारी करनौली चौकी इंचार्ज श्यामपाल सिंह ने हॉटस्पॉट में होने के कारण लेखपाल ध्रु्व सिंह मुकदमे से बाहर कर दिया। विनीत उर्फ भोला पुत्र जिलेदार को सात जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। राममोहन फौजी व हरिओम पर एसपी ने पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया था।
करनौली चौकी इंचार्ज ने दोनों आरोपियों को मुड़िया नगला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। हरिओम के पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए गए। एएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।