फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का हाथ तोड़ा, विरोध करने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने घर गए बच्चे को पटक कर हाथ तोड़ दिया। विरोध करने पर दंपती को पीट दिया। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पूरा परिवार आत्महत्या करने के लिए निकल आया। एसपी से मुलाकात की। दोबारा गुरसहायगंज भेजे जाने पर जीटी रोड किनारे बैठकर आत्महत्या की जुगत करने लगा। नजर पड़ने पर लोगों ने समझाकर कोतवाली भेजा।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा समधन के सैय्यदबाड़ा निवासी मुनीर का बच्चा हसनेन खेलते हुए पड़ोसी रेशमा पत्नी मुशीर के घर चला गया। मुनीर का आरोप है कि इससे नाराज रेशमा ने हसनेन को पटक दिया। इससे उसका हाथ टूट गया। जानकारी पर शिकायत की तो यह लोग गाली गलौज करने लगे। रेशमा ने फोन कर पिता रहीश उर्फ रद्दू निवासी कपूरपुर (छिबरामऊ )व वशीरुद्दीन, पप्पो पत्नी वशीरुद्दीन, मुस्तकीन उर्फ सरदार को बुला लिया। सभी ने तीन दिन तक गाली दीं।
27 अप्रैल को गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर मुझे, पत्नी व बच्चों को पीट दिया। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बचाया। शिकायत करने गुरसहायगंज कोतवाली के लिए निकलना चाहा तो घर से नहीं निकलने दिया गया। किसी तरह बच्चों को साथ लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने एक नहीं सुनी। इसके बाद बच्चों, पत्नी को साथ लेकर एसपी प्रशांत वर्मा के पास पहुंचा। एसपी ने गुरसहायगंज कोतवाली जाने के लिए कहा। कहीं न्याय नहीं मिलने से नाराज मुनीर परिवार सहित जीटी रोड किनारे आत्महत्या करने के लिए बैठ गए। इस पर मौजूद लोगों ने समझा कर पूरे परिवार को गुरसहायगंज कोतवाली भेजा। एसपी का कहना है कि गुरसहायगंज कोतवाल से जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें