फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह घंटे पंचायत के बाद दूल्हे को मिली दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। चढ़ावे में सामान कम देख दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे पक्ष से खफा हो गए। इससे नाराज दूल्हा बरात वापस ले गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी पंचायत चली। समझौता होने के बाद शादी हुई। करीब 12 घंटे बाद दूल्हे को दुल्हन मिल सकी।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना इलाके के एक गांव की युवती की शादी ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। 21 जून को बरात आनी थी। दूल्हा निर्धारित समय पर बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने स्वागत के बाद शादी की रस्में शुरू कराईं। द्वारचार के बाद जयमाल कार्यक्रम हुआ। चढ़ावे में तय सामान न आने पर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर दूल्हा बरात लेकर रात में चला गया।
बरात में दुल्हन न देख गांव के लोग अचंभे में पड़ गए। बाद में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने पंचायत शुरू कराई। समझौता होने के बाद शादी हुई। करीब 12 घंटे बाद दूसरे दिन दूल्हे को दुल्हन मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें