तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के भवानी सराय में बालक ने गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
भवानी सराय निवासी कन्हैया लाल शर्मा का 12 वर्षीय बेटा आशू कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में रहता था। बुधवार दोपहर वह घर से निकल आया। गांव के बाहर बाग में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने शव उतार कर अंतिम संस्कार कर दिया। पिता ने बताया कि आशू कक्षा आठ में पढ़ता था। तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। किसी बात से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।