फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम होने के कारण साजिश रचकर आजम को फंसाया गया : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रामपुर की कोर्ट से सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी व पुत्र को सुनाई गई सजा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की साजिश करार दिया है। सीधे तौर पर आरोप लगाया कि एक मुसलमान होने और शिक्षा के लिए काम करने के कारण सरकार के लोगों ने साजिश रचकर आजम को फंसाया है। कहा कि आजम खान और उनके परिवार को जरूर इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन


कन्नौज में पूर्व विधायक स्व. अनिल दोहरे के निधन के बाद बुधवार को हुई शोकसभा में पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अदालत का फैसला आने के बाद नाराज दिखे। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अदालत पर टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन यह जरूर है कि मोहम्मद आजम खान ने रामपुर में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बनाया है। इससे भाजपा बौखलाई हुई है। उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ बड़ी साजिश हुई है। इसी का नतीजा है कि आज उन्हें अदालत से सजा हुई है।
आरोप लगाया कि भाजपा के लोग ही यह बताते हैं कि सिर्फ मुसलमान होने की वजह से सरकार उन्हें परेशान कर रही है। कहा कि सरकार ने बाहर से कई अधिकारियों को इसीलिए रामपुर में भेज रखा है कि वह भाजपा नेताओं के इशारे पर आजम खान और उनके परिवार को प्रताड़ित करें। उन्होंने भरोसा जताया कि ऊपरी अदालत में उनकी बात सुनी जाएगी और इंसाफ जरूर मिलेगा। पूरी पार्टी आजम खां और उनके परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें