फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की ताकत को चुनौती नहीं दे सकता राजभवन- आजम

Wed, 13 Apr 2016 12:07 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
आजम खान 2
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि जनता वजीरे आलम की ताकत है। सीएम की ताकत को राजभवन न कैद कर सकता है और न ही चुनौती दे सकता है। वह मंगलवार को कन्नौज के केके इंटर कालेज मैदान में मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथित्व में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि अभी तक महापौर के भ्रष्ट होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई का अधिकार नहीं था।
विज्ञापन


सपा सरकार ने इस संबंध में बिल पास किया, जिसे तकरीबन डेढ़ साल से राज्यपाल के राजभवन में कैद कर लिया गया है। यह कानून के साथ अन्याय है। राजभवन और खुद के बीच चल रही रार का हवाला देते हुए कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि हमारी बर्खास्तगी या विधान सभा से हट जाने से कुछ नहीं होगा। उन्होेंने राज्यपाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सभी को पता है कि मंदिर - मस्जिद मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है।

इसके बाद भी वह कहते हैं कि भव्य मंदिर बनना चाहिए। जबकि सच्चाई यह है कि हमारी मुस्कान के बगैर हिंदुस्तान नहीं मुस्करा सकता है और इस मुस्कान के लिए हिंदू और मुसलमान के बीच का टकराव नहीं चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी ली कि महिलाओं को अधिकार दिलाने वाले लोग क्या अपनी पत्नी से पूछेंगे कि वे किस थ्री व्हीलर वाले से अपने घर का पता पूछते फिर रही हैं। दुश्मन से बदला लेने की बात कहने वालों को अपनी मां का पता नहीं पर नवाज शरीफ के घर जाकर उनकी मां के पैरों में गिरते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि हमें किसी कमजोर आदमी की हमदर्दी नहीं चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समाज का आह्वान करते हुए कहा कि यदि विश्वास करते हो तो धोखा मत देना। मुख्यमंत्री से मुफातिब होते हुए कहा कि हमारे पास टीपू है। हम उसे दिल्ली का सुल्तान बना देंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें