फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 50 मीटर दौड़ में आयुष और मही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नदसिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को विद्या भारती जन शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने खेलकूद प्रतियोगिता कराई। इसमें 50 मीटर दौड़ में आयुष और माही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में दौड़, कूद व फेंक का आयोजन किया गया। शिशु वर्ग की 50 मीटर दौड़ में आयुष व मही ने प्रथम स्थान, दीपांशु व कनक ने द्वितीय, अरमान व दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राहुल व सपना ने प्रथम स्थान, 400 मीटर दौड़ में रोहित व दिव्या ने प्रथम स्थान, बाल वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राम राजपूत व आंशी ने प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में गोल्डी राज व सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में जतिन व रागिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक व चक्का फेंक में गोल्डी राज व गौरी ने प्रथम स्थान, लॉन्ग जंप में जतिन व सोनम ने प्रथम स्थान, हाई जंप में मोहित व आंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने मेडल देकर सम्मानित किया। जिला खेलकूद प्रमुख कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं 25 सितंबर से कानपुर देहात के रुरा में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में सहभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें