फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता ही बचाव

Mon, 24 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सीएमओ डा. उदयभान सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू के मामले में लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है और बुखार, जुकाम, खासी से पीड़ित है तो उसे तत्काल जांच करानी चाहिए। एक सप्ताह में लाभ न होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर बर्ड फ्लू व स्वाइन फ्लू की जांच करानी चाहिए। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उदयभान सिंह अपने कार्यालय में पत्रकारों से ये बातें कही।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जो लोग बाहरी शहरों में रहते हैं वह अपने घर आते हैं। इस दौरान यदि उन्हें खासी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द या आंसू बहने की शिकायत हो तो जांच कराएं। स्वाइन फ्लू होने पर एक सप्ताह के बाद इसके लक्षण दिखाई पड़ने लगते हैं। इस रोग की जांच की सुविधा पीजीआई लखनऊ में है। इस तरह के रोगियों को अलग वार्ड में रखा जाता है। बेड से बेड की दूरी एक मीटर रखी जाती है। जो व्यक्ति मरीज की सेवा करता है उसे पर्सनल प्रोटेक्शन किट लगानी होती पड़ती है।

यही नहीं खांसने और छींकने से यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कीटाणुओं के जरिए पहुंच जाता है। इसके लिए मरीज को भी एन 95 मास्क लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन रोगों की रोकथाम के लिए जल्दी ही दवाईयां मंगाई जाएंगी। जिले में स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू रोग न फैले इसके लिए पशु चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा गया है। वह पोल्ट्री फार्म सहित अन्य पशुओं की जांच करें। पशु चिकित्सा विभाग पोट्री फार्म में टीकाकरण कराएंगे। जिससे रोग फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें