तिर्वा। ककराह गांव में रविवार को वैक्सीनेशन करने पहुंची टीम को देखकर लोगों ने टीकाकरण न कराने की बात कही। यह जानकारी मिलने पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने सबसे पहले वैक्सीनेशन करने आई टीम का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इसके बाद लोगों को समझा बुझा कर टीका लगवाने के लिए राजी किया। तब जाकर कुछ लोगों ने टीका लगवाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों से कहा कि वे बिना संकोच व भय के कोरोना टीका जरूर लगवाएं। अगर प्रत्येक व्यक्ति को टीका लग जाएगा तो कोरोना संक्रमण पर अकुंश लग सकेगा। (संवाद)