फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 गरीब पात्रों को प्रथम किस्त का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास योजना के आठ माह क्रियान्वयन के बाद भी 22 गरीब पात्रों के खाते में अभी तक प्रथम किस्त नहीं भेजी जा सकी है। खाता सही न होने या चालू न होने से यह दिक्कत आई है। अफसरों द्वारा इतने माह बीत जाने के बाद भी इन खातों को सही नहीं किया जा सका है। 22 गरीबों को प्रथम किस्त का इंतजार है। परियोजना निदेशक ने संबंधित बीडीओ को पत्र लिखकर खाता सही करवाने के निर्देश दिए हैं। इससे उनके खाते में प्रथम किस्त भेजी जा सके।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक सुशील कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा कि 11 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक की गई। इसमें 22 पात्रों के खाते में अभी तक प्रथम किश्त की धनराशि नहीं भेजी जा सकी है। इसमें आनलाइन फीडिंग में 12 खाते लंबित व 10 के खाते निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा लंबित व निरस्त खाता संख्या का पात्र के खाते के रजिस्ट्रेशन संख्या से मिलान करते हुए उसे सही करें। किसी प्रकार की दिक्कत आने पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय आकर खाता संख्या को दुरुस्त करा दें। जिससे पात्रों के खाते में धनराशि भेजी जा सके।
इस साल ब्लाक वार मिले प्र्रधानमंत्री आवास
ब्लाक निर्धारित लक्ष्य
छिबरामऊ 629
गुगरापुर 94
हसेरन 405
जलालाबाद 221
कन्नौज 439
सौरिख 387
तालग्राम 360
उमर्दा 617
------
इन पात्रों को नहीं मिली प्रथम किस्त
ब्लाक उमर्दा के अगौस निवासी रामबाबू, बलनपुर के नरेश पाल, भखरा की राजेश्वरी, कनौली के कलक्टर, साडा की चंद्रकली, टूसावरी के आशीष सिंह, फतेहपुर-कपूरापुर के राजेंद्र प्रसाद, रामजानकी, माधुरी, रामआतौर, सूरजवती, रामवीर, ब्लाक छिबरामऊ के खोजीपुर निवासी राजरानी, मुडिया के रामलाल, ब्लाक गुगरापुर के चियासर निवासी संतराम, ब्लाक हसेरन के काकरकुई निवासी प्रेमचंद्र, फूलपुर निवासी श्यामबाबू, राजेश, सकतपुर निवासी कृष्ण गोपाल, ब्लाक जलालाबाद के जसपुरापुर सरैया निवासी छोटी बेटी, तिलपई डिगसरा के पप्पू व यहीं की चंद्रावती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें