-औरैया डेस्क के ध्यानार्थ-
- निकारीपुर रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा
तिर्वा (कन्नौज)। सड़क हादसे में ऑटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला काे मेडिकल कॉलेज से कानपुर लेकर जा रहे थे, रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के नौसरा गांव निवासी सरस्वती देवी (45) इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के निकारीपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां आईं थीं। शुक्रवार दोपहर वह ऑटो से अपने घर लौट रही थीं। ऑटो जैसे ही उमर्दा स्थित निचली गंग नहर के पास पहुंचा, वह सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बैठी सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और परिजनों को जानकारी दी। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद