फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ऑटो चालक कर रहे जिंदगी से खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के अधिकांश इलाकों में संचालित ऑटो चालक लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां के चालक निर्धारित चार सवरियों के मानक को दरकिनार कर सात से आठ ले जा रहे हैं। इस कारण हादसों में बढ़ोत्तरी हो रही हैं।
विज्ञापन


कन्नौज-गुरसहायगंज मार्ग पर रविवार को भी यह नजारा देखने को मिला। जीटी रोड पर चल रहे ऑटो में चालक सवारियों को ठूस रहे है। सवारियों के साथ ही उसमें माल को भी लादा गया। ऑटो में बैठी सवारियां इधर-उधर लटक रहीं थीं। इतना ही नहीं ऑटो चालक की गति भी मानक 40 किमी से अधिक थी और म्यूजिक भी बज रहा था।
यातायात प्रभारी आफाक खां ने बताया कि ओवरलोड सवारियां बैठाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ज्यादातर ऑटो से म्यूजिक सिस्टम भी निकलवा दिए गए हैं। कहा कि यदि किसी ऑटो में म्यूजिक सिस्टम लगा पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मानक से अधिक सवारियां बैठाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें