कन्नौज। शहर के व्यस्ततम लाखन तिराहे पर जाम लगने के दौरान जब वहां ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने ऑटो चालक का चालान करने का प्रयास किया तो उसने अभद्रता करते हुए धक्का दे दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। अभी हेड कांस्टेबल ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)